फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   training

पुलिस कर्मियों को दिया गया ब्रेथ एनालाइजर का प्रशिक्षण

Thu, 19 Sep 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
training
गौरीगंज। सड़क दुर्घटना पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में ब्रेथ एनालाइजर के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के साथ ही चालान विधि के बारे में विस्तार से पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई। एसपी ने चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग करते हुए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कर्मियों को चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए शराब के नशे में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान ट्रैफिक एसआई अजय सिंह तोमर ने पुलिस कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन चालने की पुष्टि होने पर चालान विधि की जानकारी विस्तार से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने सभी को वाहन चेकिंग के दौरान किसी से भी अभद्रता न करने, नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग कर कार्रवाई करने को कहा।

एसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएसपी दयाराम सरोज, सीओ गौरीगंज रामरतन, सीओ अमेठी पीयूषकांत राय, सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed