फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train schedule

Sultanpur News: तीन महीने निरस्त रहेगी हरिहर व मनवर संगम एक्सप्रेस

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
train schedule
सुल्तानपुर। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने रूट की दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बरौनी से अंबाला के बीच सोमवार व बृहस्पतिवार को चलने वाली हरिहर अप एक्सप्रेस का संचालन दो मार्च तक निरस्त किया गया है। वहीं प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलने वाली हरिहर डाउन एक्सप्रेस 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही रेलवे ने प्रयागराज से बस्ती के बीच (दोनों दिशाओं में) रविवार व बृहस्पतिवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलने वाली मनवर संगम अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन एक मार्च तक आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन से बड़ी संख्या में बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व प्रयागराज के यात्री सफर करते हैं। करीब तीन महीने तक ट्रेन का संचालन निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने ट्रेनों का संचालन निरस्त किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed