{"_id":"5d6ff27e8ebc3e01557e5b6a","slug":"trail-of-kejriwal-sanjay-and-gayatri-prasad-will-be-here-now-sultanpur-news-lko4798644110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सांसद और विधायकों के मुकदमों की जिले में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सांसद और विधायकों के मुकदमों की जिले में होगी सुनवाई
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर अब जिले में ही सांसद/विधायक से जुड़े आपराधिक मुकदमों की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने एडीजे प्रथम प्रशांत मिश्र को स्पेशल जज एमपी/एमएलए बनाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से 28 फाइलें बुधवार को दीवानी न्यायालय पहुंच गई हैं। हाईकोर्ट की इस नई व्यवस्था से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, भाजपा के दो व सपा के एक मौजूदा विधायक, जिले के एक पूर्व सांसद, भाजपा व बसपा के एक-एक पूर्व विधायक, सपा के दो पूर्व विधायकों की दस्तक कोर्ट में सुनाई देगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब साल भर पूर्व सितंबर 2018 में माननीयों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई करने के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट का गठन करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
स्पेशल जज एमपी/एमएलए नाम से गठित की गई इस कोर्ट में प्रदेश भर के सांसद व विधायक से जुड़े 1,581 मुकदमे सुनवाई के लिए चिह्नित किए गए थे।
वहां पर मुकदमों की सुनवाई की जिम्मेदारी न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी को सौंपी गई थी। करीब साल भर तक स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट में अमेठी व सुल्तानपुर जिले के माननीयों के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मुकदमों की सुनवाई चल रही थी।
इस बीच पिछले दिनों प्रयागराज हाईकोर्ट ने सांसद/विधायक के मुकदमों की सुनवाई जिले में ही करने का आदेश जारी कर दिया था। हाईकोर्ट ने एडीजे प्रथम प्रशांत मिश्र को स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट का दायित्व सौंपा है।
एडीजे प्रथम की कोर्ट में कार्यरत अहलमद अंबरीष दुबे ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद से वापस आई 28 फाइलें प्राप्त हो गई हैं। इन फाइलों में अगली सुनवाई की पेशी नियत की गई है।
जिले में गठित की गई स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप के राज्यसभा संदस्य संजय सिंह, प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत कई माननीयों का ट्रायल होगा।
इलाहाबाद सें आई 28 पत्रावलियों में जिले के साथ ही अमेठी जिले के सत्तापक्ष और विपक्ष के कई माननीयों के मुकदमे शामिल हैं।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के एक, अमेठी के गौरीगंज के सपा विधायक राकेश सिंह मऊ के दो, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह के एक, पूर्व सांसद मो. ताहिर खां के तीन, पूर्व विधायक अनूप संडा के एक, इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के दो, लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के एक, भाजपा के सदर विधायक सीताराम वर्मा के एक व लंभुआ विधायक देवमणि दुबे के दो और सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के एक आपराधिक मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट में होगी।