फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   traffic

कल लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 29 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
traffic
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के पखरौली रेलवे स्टेशन के समपार फाटक 69 बी पर शनिवार की शाम से रविवार तक 23 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेल पथ के मरम्मत के साथ अन्य सेक्शनों के कार्य भी किए जाएंगे। इस दौरान वाहनों की आवाजाही दोमुंहा वाया अयोध्या प्रयागराज बाईपास के रास्ते से होगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर पखरौली रेलवे स्टेशन के समपार फाटक 69 बी के पास रेल ट्रैक के स्लीपर, ट्रैक पैरामीटर एवं चकरेल की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए रेलवे की ओर से 30 अक्तूबर की शाम छह बजे से 31 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक ब्लॉक लिया गया है। कार्य के दौरान लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मेगा रोड ब्लॉक रहेगा। रेल प्रशासन की मांग पर जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 घंटे तक इस रास्ते पर रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन से लखनऊ से वाराणसी के बीच वाहनों की आवाजाही दोमुंहा चौराहे से अयोध्या-प्रयागराज बाईपास के रास्ते से होगी। सड़क यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली देहात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने बताया कि रेल पथ समेत अन्य सेक्शनों के कार्य को लेकर शनिवार की शाम से रोड ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रोड रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed