फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traders upset over the dilapidated state of Dariyapur drain; submit memorandum

Sultanpur News: दरियापुर नाले की बदहाली से व्यापारी नाराज, सौंपा ज्ञापन

Sat, 13 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders upset over the dilapidated state of Dariyapur drain; submit memorandum
नगर पालिका के अ​धिशासी अ​धिकारी को ज्ञापन देते काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष। स्र
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर मोहल्ले में नाले की बदहाली व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि दरियापुर चौराहे के पास स्थित नाले का एक हिस्सा संकरा और क्षतिग्रस्त हो चुका है। हल्की बारिश होने पर नाले का पानी और मलबा दुकानों व मकानों में भर जाता है। व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि नाले का चौड़ीकरण और मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। ईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर संतोष जायसवाल, अश्विनी वर्मा, सुधीर गुप्ता, देवा और सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed