{"_id":"68c0856a8e295366e80c8f99","slug":"traders-demonstrated-on-public-issues-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-140476-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनसमस्याओं पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनसमस्याओं पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बिजली, पानी, सड़क व अन्य जनसमस्याओं के मुद्दे पर मंगलवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह को सात सूत्री ज्ञापन दिया।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कि मूंगर बाजार में नाली का निर्माण तो किया गया है, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बगिया चौराहा पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें न्याय दिलाने के लिए संगठन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। एसडीएम ने संगठन की प्रमुख समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर तहसील संरक्षक राम विशाल यादव, तहसील प्रभारी संजय मिश्र, मिश्रौली बाजार अध्यक्ष डॉ. नसीम, बरौंसा बाजार अध्यक्ष संजय गुप्ता, माता प्रसाद शर्मा, अब्दुल रहमान व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।