फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traders angry with the problem of cleanliness and lighting gave a memorandum

Sultanpur News: सफाई व प्रकाश की समस्या से नाराज व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

Wed, 10 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traders angry with the problem of cleanliness and lighting gave a memorandum
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के पीछे बनी मार्केट के आवंटी दुकानदारों को सफाई और प्रकाश की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार को सुंदर लाल मार्केट व्यापारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि मार्केट की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है। नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं। ज्यादातर दुकानें जर्जर अवस्था में हैं। गत दिनों आई आंधी में एक विशालकाय पेड़ गिरने से ऊपरी तल को जोड़ने वाली सीढ़ी व उसकी रेलिंग टूट गई थी। मार्केट को पार्किंग स्थल बना दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने समस्या का तत्काल निस्तारण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता विनोद जायसवाल, मंजूर अहमद, विनोद सिंह, मो. हसनैन, मनोज कुमार, आशीष तिवारी, नीरज शर्मा, सौरभ चौधरी, सचिन शुक्ल, रोहित यादव, संतोष, धर्मेंद्र जायसवाल रत्ना जायसवाल, विनय जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed