{"_id":"67a8f7dc4c4ba5758408c204","slug":"tractor-overturns-while-trying-to-save-bike-rider-driver-dies-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126970-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Mon, 10 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रैक्टर
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के शंभूगंज-हनुमानगंज मार्ग स्थित सातनपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
भदैंया क्षेत्र में राजस्थान के कई लोग ट्रैक्टर से पुआल काटने का काम करते हैं। किसानों के बुलाने पर वह गांवों में जाकर पुआल का चारा बनाते हैं। रविवार सुबह उन्हीं में से एक ट्रैक्टर पूरे बाघराय गांव जा रहा था। सातनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में पलट गया।
चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भदैंया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान राजस्थान के सुजान निवासी भीलवाड़ा, अर्जुनपुर के रूप में हुई।