{"_id":"09bc2cabff7d5c623684bcc4d69074f5","slug":"track-will-be-renewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से बनेगा रेलपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से बनेगा रेलपथ
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ इंजीनियर के आदेश पर रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट रेलपथ निर्माण इकाई को ट्रांसफर कर दिया गया है। तीन वर्ष के लंबे ठहराव के बाद सुल्तानपुर जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग को रेल प्रशासन ने हरी झंडी दिखा दी है। ट्रैक संख्या छह, सात, आठ और नौ पर नई रेलवे लाइन बिछाने की कवायद इंजीनियरों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्येक ट्रैक इस लंबाई का बनाया जाएगा, जिससे लंबी मालगाड़ियों का यहां आसानी से ठहराव किया जा सके। लंबी मालगाड़ियों के संचालन में नए ट्रैक बनन के बाद समस्या नहीं आएगी। मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोटी के आदेश पर प्रोजेक्ट चालू इकाई से रेलपथ निर्माण इकाई को ट्रांसफर कर दिया गया है। नई रेल लाइनों का निर्माण कार्य बाधित न हो, इसके लिए रेल मुख्यालय ने चार करोड़ का बजट मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रेन परिचालन विभाग को यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान बेहद सतर्क रहना होगा। 52 यात्री गाड़ियों को समय पर चलाने के साथ स्टेशन मास्टरों को मालगाड़ियों को भी नियंत्रित करना होगा। यार्ड में मालगाड़ियों का प्रवेश बंद होने से वे यात्री प्लेटफार्म से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
सहायक मंडल अभियंता निर्माण जय कृष्णन ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग का प्रोजेक्ट मंजूर कर लिया गया है। चार ट्रैक तैयार करने में चार करोड़ की धनराशि खर्च होगी। प्रभारी सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि लाइन संख्या छह से नौ के बीच रेल संचालन रोक दिया गया है।