फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   topper's welcome

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
topper's welcome
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों को मंगलवार को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा मौजूद रहे। सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेधावी बच्चों (दोनों परीक्षा के टॉप थ्री) को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम सी. इंदुमती ने मेधावियों की सफलता की सराहना की। डीएम ने मेधावियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए अमर उजाला की ओर से की गई कोशिश को भी सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावियों को सफलता के टिप्स दिए। डीएम ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देते समय मेधावियों से उनके अंक पूछे। साथ ही यह भी जाना कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। इस सवाल पर विद्यार्थियों के जवाब अलग-अलग रहे। इस पर डीएम ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करने के साथ अपने अभिभावकों व गुरुजनों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शिवहरी मीणा ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। जो जिस फील्ड में जाना चाहते हैं, वे उसी को चुने और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। छात्र-छात्राओं को असफलता से नहीं घबराना चाहिए। असफलता के बाद दोगुने जोश व जुुनून से लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम करना चाहिए।
असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। पुलिस अधीक्षक ने अपने अनुभवों को छात्रों से साझा किया। इस मौके पर सीडीओ अतुल वत्स, डीआईओएस श्याम किशोर तिवारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, बीएसए संतोष सक्सेना, सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रणवीर सिंह ने किया।
ये मेधावी हुए सम्मानित
सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के जिला टॉपर व स्टेट में नौवीं रैंक वाले अंकुश दुबे (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर), द्वितीय टॉपर श्रेयांश श्रीवास्तव (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर), (श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा) व तृतीय टॉपर आदर्श सिंह (बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार) तथा इंटरमीडिएट के स्टेट मेरिट में पांचवें स्थान पर रहीं जिला की टॉपर आकांक्षा सिंह (श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान) के दिल्ली में तैयारी करने के लिए जाने की वजह से सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को उनका प्रशस्ति पत्र व शील्ड सौंपा गई।
स्टेट मेरिट में सातवें स्थान पर रहीं जिले की द्वितीय टॉपर पूजा मौर्या (धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज कुड़वार) व छवि तिवारी (बरियार शाह इंटर कॉलेज भदहरा) को भी सम्मानित किया गया।
सकारात्मक सोच के साथ बढ़ाएं कदम : डीएम
डीएम सी. इंदुमती ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी ग्रामीण परिवेश से आते हैं। आपके लिए आपके माता-पिता ने भी मेहनत की है। आप सभी सकारात्मक सोच के साथ कदम आगे बढ़ाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। कोशिश करते रहें निगेटिव एनर्जी को त्यागकर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी के साथ अच्छी नीयत से कोशिश करें।
हमेशा बेहतर करने का करें प्रयास : एसपी
मेधावियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कहा कि सफलता बनाए रखने के साथ ही और बेहतर करने का प्रयास करें। परिवार ने जो सपने देखे होंगे, उनको पूरा करना आप सभी की जिम्मेदारी है। पढ़ाई के साथ-साथ गुजरते समय पर भी ध्यान देना जरूरी है। रिश्तों को भी सहेजें संवारें।

मेधावियों को मिलेगी काउंसलिंग
डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं में से कई ने आईएएस, आईपीएस बनने का सपना संजोया है। उनके सपनों को उड़ान देने के लिए अलग से काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें सिविल सर्विसेज के लिए किस तरह के विषय का चयन करें, कैसी तैयारी करें, इसके टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed