फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today the house and courtyard will be illuminated with lights

Sultanpur News: आज रोशनी से जगमग होंगे घर-आंगन

Sun, 12 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today the house and courtyard will be illuminated with lights
सुल्तानपुर। दीपावली पर घर-आंगन रोशनी से नहा उठेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर पूजन, आतिशबाजी व सजावट की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एक दिन पहले से ही कुछ घर जगमगाने लगे हैं। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार पर परदेसियों के घर आगमन को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुछ घरों में बिजली की झालरें जगमगाने लगी हैं। ज्यादातर घरों में बिजली की झालरें लगाने का काम शनिवार शाम तक चलता रहा। इसके अलावा घर-आंगन व बाहर रोशनी के लिए मोमबत्ती व दीये की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बाजारों में शनिवार को भी लोग खरीदारी करते रहे। बाजाराें में देर रात तक भीड़ रही। शाम से ही आतिशबाजी शुरू हो गई है। रविवार को चारों तरफ धूम-धड़ाका रहने के आसार हैं। त्योहार को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों जगहों पर मेले का आयोजन होगा। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएमई पंकज सिंह ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें अपने क्षेत्रों के आयोजनों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।




अस्थाई दुकानों पर मिल सकेंगे आतिशबाजी के सामान
दिवाली त्योहार को देखते हुए आतिशबाजी के सामानों की खरीद के लिए प्रशासन ने जिले में 334 पटाखा दुकानों का अस्थाई लाइसेंस जारी कर दिया है। इन दुकानों से लोगों को आसानी से आतिशबाजी के सामान मिल सकेंगे। लाइसेंस मिलने के बाद शहर के खुर्शीद क्लब में आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ जगहों पर दुकानें लग गई हैं। शनिवार को शहर के खुर्शीद क्लब में लगी आतिशबाजी की दुकानों का डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन बर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने पटाखाें से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।



एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज में छह बेड का बर्न वार्ड सुरक्षित
त्योहार को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलर्ट हो गया है। आतिशबाजी से झुलसने वाले लोगों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड के बगल में छह बेड का बर्न वार्ड बनाते हुए उसे सुरक्षित कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि इसमें अतिरिक्त डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।



किसी समस्या पर इनसे लें मदद
अधिकारी - मोबाइल नंबर
डीएम- 9454417542
एसपी- 9454400310
सीएमओ- 9454455357
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज- 9415136663
मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9415908557
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed