फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today the decision of 8502 candidates

8502 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 8502 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा। इसमें जिला पंचायत के 1042 व क्षेत्र पंचायत के 7460 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। सुबह आठ बजे से वोटों का जिन्न मतपेटियों से बाहर आएगा। प्रशासन ने मतों की गणना कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


मतगणना स्थलों पर जालियां लगवाकर उसे सुरक्षित कर लिया गया है। अंदर व बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी लगा दी गई है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के वोट बैलेट बॉक्स से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रात तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने शनिवार को भी ब्लॉक मुख्यालयों पर गणना एजेंटों का पास जारी कराया। पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 14 ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर प्रशासन ने कक्ष के अंदर काउंटर बनाकर सामने जाली लगवा दिया है। जाली के अंदर गणना होगी। बाहर बैरिकेडिंग कराकर एजेंटों व प्रत्याशियों के खड़े होने की जगह बनाई गई है।

कानून व्यवस्था के साथ ही गणना कार्य पर नजर रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। गणना कक्ष के अंदर प्रवेशधारक को ही प्रवेश की इजाजत दी गई है। गणना कार्य तेज गति से जारी रखने के लिए कर्मचारियों की 12 घंटे की शिफ्ट बनाई गई है।

एक टेबल पर पांच लोग लगाए गए हैं। डीडीसी व बीडीसी के मतों की गणना साथ कराई जाएगी। एक बूथ के सभी बैलेट बॉक्स एक साथ खोलने का निर्देश आरओ व गणना कर्मियों को दिया गया है। गणना के लिए न्याय पंचायतवार क्रम बनाने का भी निर्देश है।

गणना के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नतीजे ब्लॉकों पर ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किए जाएंगे। जैसे रिजल्ट आएंगे वैसे नतीजों की घोषणा होगी। जिला पंचायत सदस्यों के नतीज जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत से घोषित किए जाएंगे।

विजयी डीडीसी प्रत्याशियों को जिला पंचायत से ही आरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ब्लॉकों पर गणना के बाद प्रत्याशियों के मतों का ब्यौरा जिला पंचायत में आरओ के पास भेजा जाएगा। प्रशासन ने प्रत्येक गणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है।


चुनाव आयोग ने जीत के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम ने कहा कि जीत के बाद कोई प्रत्याशी जीत जुलूस नहीं निकालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed