{"_id":"5ad2fc06cc6947b1ac08484f44149dbe","slug":"today-26-thousand-candidates-will-appear-in-lekhpal-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 हजार अभ्यर्थी आज देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 हजार अभ्यर्थी आज देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के लिए शहर में 12 व कादीपुर कस्बे में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का दावा किया है। परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस एवं पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
रविवार की शाम को परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप भी लगा दी गई। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले को 25,670 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इसमें जिले के 18,203 व अन्य जनपदों के 7,467 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों के लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कादीपुर कस्बे में चार व जिला मुख्यालय पर 12 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में अभ्यर्थियों का आवंटन करते हुए परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस एवं प्रशासन ने मिलकर अधिकारियों की तैनाती कर दी है। रविवार को परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों में अभ्यर्थियों सिटिंग व्यवस्था कर ली गई।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने दो सुपर जोनल, चार जोनल, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन उड़नदस्ता एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
चारों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक प्रशासन की ओर से और एक टीसीएस की ओर से केंद्र व्यवस्थापक नामित किए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक भी एक प्रशासन की ओर से और एक कंपनी की ओर से प्रत्येक कक्ष मेें लगाए गए हैं।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में परीक्षा कंट्रोल रूम खोला गया है। इसका नंबर 05362-240206 है। कंट्रोल रूम पर एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा के नोडल एवं एडीएम वित्त डीएस उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किया गया है। प्रत्येक केंद्रों पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
जिला मुख्यालय एवं उसके आसपास लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 12 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें गनपत सहाय पीजी कॉलेज सीताकुंड, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एमजीएस इंटर कॉलेज, केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदनगर, रामेश्वर इंटर कॉलेज श्यामनगर, हाजी हनीफ मेमोरियल इंटर कॉलेज, कमलाकर इंटर कॉलेज लोहरामऊ रोड, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, कौमीं निस्वां इंटर कॉलेज गभड़िया शामिल है।
कादीपुर कस्बे में बनाए गए चार सेंटरों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड, नेशनल इंटर कॉलेज, शांतिदेवी इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कादीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शासन ने विशेष सचिव पंचायतीराज महेंद्र कुुमार को पर्यवेक्षक नामित किया है। वे केंद्रों का भ्रमण करके परीक्षा का जायजा लेंगे।