फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   to raise sugar mill issue in Lok Sabha

Sultanpur News: लोकसभा में उठाएंगे चीनी मिल का मुद्दा

Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
to raise sugar mill issue in Lok Sabha
शंकरगढ़ गांव में ग्रामीणों के साथ सपा सांसद। 
सुल्तानपुर। किसानों की शिकायतों पर शनिवार को किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचे सपा सांसद राम भुआल निषाद ने मिल के बारे में जानकारी ली। कहा कि 40 साल पहले लगी चीनी मिल जर्जर हो गई है। सरकार इसकी क्षमता वृद्धि का झूठा आश्वासन दे रही है। किसानों की बदहाली और जर्जर मिल का मुद्दा वे लोकसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा किसानों व नौजवानों को बरगला रही है। वहीं, चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सांसद को मांगपत्र देते हुए वर्ष 2021 तक के बकाया वेतन भुगतान की मांग की। बताया कि इसमें कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा नहीं मिला है। यूनियन ने चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग की। मिल महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने मिल परिसर में पर्याप्त जगह बताई।
विज्ञापन

सांसद ने चांदपुर सैदोपट्टी, शंकरगढ़, हसनपुर व सेमरी का दौरा करके लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर शकील अहमद खान, पार्टी महासचिव सलाउद्दीन, बृजेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed