फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiranga will be hoist today with proud

आज शान से लहराएगा तिरंगा

Sat, 14 Aug 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tiranga will be hoist today with proud
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में सरकारी व अर्ध सरकारी भवन रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। दिवस पर सुबह से शाम तक कोविड गाइड लाइन के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के सरकारी व अर्ध सरकारी भवन रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से नहा उठे। स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मनाने के लिए शासन व प्रशासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका भवन समेत अन्य प्रमुख सरकारी व गैर सरकारी भवन रंग-बिरंगी झालरों व तिरंगा झंडे से सजाया गया है।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिलाधिकारी ने कोविड गाइड लाइन के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दो दिन पहले दिया था। इसके तहत सभी अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े सात बजे जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अफसरों के साथ शहर में महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। पौने आठ बजे तक ब्लॉकों में स्थापित शिलापटों की साफ-सफाई होगी। साढ़े आठ बजे जिले के सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों पर झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा।
पौने नौ बजे कलेक्ट्रेट समेत अन्य संस्थानों पर अधिकारियों की देखरेख में पौधरोपण कराया जाएगा। 11 बजे जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। 12 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में वीर नारियों व कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अन्य जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने संबंधित को कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। दिवस पर पर पुलिस लाइंस व सभी थानों में झंडारोहण व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वीर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया जाएगा। आयोजनों को लेकर शनिवार की देर शाम तक अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं।
देश को बड़े संघर्षों के बाद आजादी मिली है। हमें शहीदों की कुर्बानियों की याद संजोए रखना है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हमें देश को विकसित व परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
- अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी।
आजादी के अमृत महोत्सव पर लोग शांति व्यवस्था कायम रखते हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन की मदद करें। पुलिस सदैव लोगों के साथ है। स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं।

- डॉ. विपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व लोग कोविड गाइड लाइन के तहत मनाएं। प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देते हुए सामाजिक सौहार्द कायम रखें। स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
-रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed