फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three trains to Varanasi will run from Sultanpur from Sep 11

Sultanpur News: 11 सितंबर से सुल्तानपुर से चलेंगी वाराणसी की तीन ट्रेनें

Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three trains to Varanasi will run from Sultanpur from Sep 11
सुल्तानपुर। वाराणसी में रेलवे यार्ड की रिमॉडलिंग की वजह से ट्रेनों के संचालन पर भारी असर पड़ने वाला है। दर्जनों ट्रेनों के आवागमन पर भारी असर पड़ेगा। इस वजह से सुल्तानपुर के यात्रियों को भी परेशान होना पड़ेगा। इस बदलाव में वाराणसी से संचालित होने वाली तीन ट्रेनें जहां सुल्तानपुर से चलने लगेंगी, वहीं रूट डायवर्जन व निरस्त होने के कारण 10 ट्रेनें सुल्तानपुर से नहीं गुजरेंगी।
विज्ञापन



वाराणसी मेंयार्ड की रिमॉडलिंग के कारण 11 सितंबर से कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से संचालित किया जाएगा, या उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा अथवा रूट डायवर्ट करके चलाया जाएगा। यह समस्या करीब 20 अक्टूबर तक बनी रहेगी। इस दौरान उत्तर रेलवे प्रबंधन ने तीन ट्रेनों को सुल्तानपुर से संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो ट्रेनें रूट डायवर्जन के कारण सुल्तानपुर से नहीं गुजरेंगी, उन्हें यात्री दूसरे स्टेशन से पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन






इन ट्रेनों का सुल्तानपुर से होगा संचालन
1. बेगमपुरा एक्सप्रेस अप 11 सितंबर से 16 अक्तूबर तक और डाउन डाउन नौ सितंबर से 14 अक्तूबर तक।
2. काशी महाकाल एक्सप्रेस अप 12 सितंबर से 12 अक्तूबर और डाउन 08 सितंबर से 13 अक्तूबर तक।
3. अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस डाउन 14 सितंबर से 12 अक्तूबर तक और अप 16 सितंबर से 14 अक्तूबर तक।





आरंभिक स्टेशन से रद होने के कारण सुल्तानपुर नहीं आएंगी ये ट्रेनें
1. मुंबई बरौनी एक्सप्रेस 18 सितंबर से 13 अक्तूबर तक।
2. महामना एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15 अक्तूबर तक।
3. हरिहर एक्सप्रेस 09 सितंबर से 16 अक्तूबर तक।
4. हमसफर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 13 अक्तूबर तक।
5. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 सितंबर से 12 अक्तूबर तक।





डायवर्जन के कारण नहीं आएंगी ये ट्रेनें
1. इंदौर पटना एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्तूबर तक।
2. पटना कोटा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 14 अक्तूबर तक।
3. उपासना एक्सप्रेस 20 सितंबर से 14 अक्तूबर तक।
4. कुंभ एक्सप्रेस 19 सितंबर से 14 अक्तूबर तक।
5. फरक्का एक्सप्रेस 20 सितंबर से 14 अक्तूबर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed