फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   three train will be cancle from march

एक मार्च तक निरस्त रहेंगी रेल ट्रैक की तीन जोड़ी ट्रेनें

Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
three train will be cancle from march
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले संभावित कोहरे को देखते हुए 45 दिन के लिए निरस्त तीन जोड़ी ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि एक मार्च तक बढ़ा दी गई है। आदेश में ट्रैक पर संचालित अप/डाउन पंजाब मेल का संचालन भी सप्ताह में तीन दिन निरस्त रहेगा। रेल महकमे के इस निर्णय से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरीगंज के साथ ही लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की संभावित कोहरे को देखते हुए 16 दिसंबर से शुरू हुई परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। 15 दिसंबर को विभाग ने संभावित कोहरे को देखते हुए लखनऊ-वाराणसी रेल से होकर गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस तथा लखनऊ-प्रयागराज ट्रैक पर चलने वाली बरेली-मुगलसराय पैसेंजर (सभी ट्रेनें अप-डाउन) को 45 दिन तक निरस्त किया था।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन शुरू होता, इसके पहले शनिवार को विभाग ने ट्रेनों के निरस्तीकरण अवधि को एक मार्च तक बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया। विभाग की ओर से जारी निर्देश में हावड़ा-अमृतसर के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली अप/डाउन पंजाब मेल का संचालन भी सप्ताह में तीन दिन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर अप पंजाब मेल जहां बुधवार, शुक्रवार व रविवार वहीं डाउन पंजाब मेल मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को एक मार्च तक निरस्त रहेगी। विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मचा गया। निरस्तीकरण अवधि तक यात्रियों को रेल यात्रा में परेशानी उठानी पड़ेगी।
पहले से निरस्त चल रहीं कई ट्रेनें
तीन जोड़ी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को इसलिए भी ज्यादा परेशानी झेलनी होगी क्योंकि इस ट्रैक की प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली अप-डाउन डेमू, शटल पैसेंजर तथा वाराणसी-लखनऊ वीपीएल पैसेंजर ट्रेन पिछले काफी दिनों से निरस्त चल रही है।
रेलवे को भी होगा नुकसान
ट्रैक पर संचालित 19 जोड़ी ट्रेनों में से सात जोड़ी ट्रेनों के निरस्त रहने का खामियाजा यात्रियों के साथ ही विभाग को भी भुगतना होगा। यात्रियों को जहां गंतव्य तक जाने के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ेगा वहीं विभाग को भी आर्थिक क्षति होगी।

बंद हुआ आरक्षण : एसएम
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेल प्रशासन की ओर से जारी ट्रेनों के निरस्त होने के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन के निरस्तीकरण आदेश को कंप्यूटर पर अपडेट कर निरस्त तिथियों का आरक्षण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed