{"_id":"61ffe3af0850ff6420116404","slug":"three-people-burnt-alive-after-car-caught-fire-after-hitting-divider-at-purvanchal-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले
Sun, 06 Feb 2022 08:35 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुलतानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुलतानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:35 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष ने तीन मौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कार में जिंदा जले तीन लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन
हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 127 के पास हुआ। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर कूरेभार और गोसाईंगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोजन ने बताया कि कार लखनऊ की है। कार सवार लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन