फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   three new corona pateint

तीन परदेसी और पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
three new corona pateint
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को तीन और परदेसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो हरियाणा व एक मुंबई से हाल में आए थे। तीनों मरीजों पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया है। तीन मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि नौ जून को जांच के लिए भेजे गए 69 सैंपलों की आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए मरीजों में धनपतगंज के देहली गांव का युवक व धनपतगंज के पुरनऊ गांव का एक युवक शामिल है। दोनों चार जून को दिल्ली से अपने भाई साथ घर आए थे। भाई बुधवार को ही पॉजिटिव पाया गया था। तीसरा मरीज जयसिंहपुर के कोल्हुआमऊ गांव का युवक है। यह युवक मुंबई से बस से आठ जून को आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने पर तीनों युवकों को कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। तीन नए मरीज मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। अभी तक 73 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed