{"_id":"6631575687f81071db0d0354","slug":"three-more-buses-reduced-problems-for-passengers-increased-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112863-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन और बसें हुईं कम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन और बसें हुईं कम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र रामनवमी से शहर के रोडवेज बस अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए पहले ही 21 बसें भेजी जा चुकी हैं। बुधवार को तीन और बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। बसों की कमी से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले में परिवहन निगम के बेड़े में 125 बसें हैं। इसमें 65 निगम व 60 अनुबंधित बसें शामिल हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए निगम की 21 बसें भेज दी गई हैं। कमी से अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने के बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। विभिन्न रूटों पर जाने वाले लोगों को बस स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को तीन बसें चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन मंगाई गई हैं। इनके जाने के बाद निगम के पास सिर्फ 101 बसें ही बचेंगी।
बसों की कमी का नजारा मंगलवार को स्टेशन पर दिखा। लोकल व अन्य शहरों में जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बस का इंतजार करते रहे। परिसर में पेड़ की छांव के नीचे कई लोग खड़े रहे। इंतजार में खड़ीं शकीना ने बताया कि एक घंटे से ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक आजमगढ़ की बस नहीं दिखी। सियाराम तिवारी ने कहा कि शाहगंज जाने के लिए 45 मिनट से बस का इंतजार कर रहे हैं। प्रतापगढ़ से आए अंकुश ने कहा कि कादीपुर के लिए बस नहीं मिल रही है। काफी देर होने के बाद पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि 15 मिनट में बस आ रही है।
विज्ञापन
दूसरे रूट की बसों से भेजे जाते हैं यात्री
रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज एनआर सरोज ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में 21 बसें गई हैं। बुधवार को तीन और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन चली जाएंगी। यात्री अधिक होने पर दूसरे रूट पर चलने वाली बसों से उन्हें भेजा जाता है।