{"_id":"68a8c26ff2ed7f569b078daa","slug":"three-miscreants-fired-on-the-police-team-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139321-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। कटघरा चिरानी पट्टी के पास बृहस्पतिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने गड्ढे में छिपकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। उप निरीक्षक की तहरीर पर दोस्तपुर थाने में एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दोस्तपुर थाने के उप निरीक्षक बाजा यादव बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार के साथ कटघरा चिरानी पट्टी गांव के बाहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पता चला कि वर्ष 2021 में बैंक फ्रेंचाइजी लूट से संबंधित आरोपी दीपक सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। कटघरा चिरानी पट्टी गांव की तरफ से एक बाइक आती दिखाई पड़ी।
पुलिस के रोकने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उप िनरीक्षक बाजा यादव के मुताबिक, एक गोली उनके कान के बगल व दूसरी पेट के बगल से निकल गई। उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए गड्ढे में छिप गए। तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले। बाइक चला रहे व्यक्ति की पहचान दीपक सिंह निवासी कटघरा हियाई दोस्तपुर के रूप में हुई।