फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three firms engaged in construction were blacklisted

काली सूची में डाली गईं निर्माण में लगीं तीन फर्में

Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three firms engaged in construction were blacklisted
सुल्तानपुर। पयागीपुर के पास स्थित ट्रांसपोर्टनगर में पालिका की ओर से बनवाई गईं दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी पाई गई है। टीएसी की जांच में निर्माण में घटिया सामग्री का भी उपयोग पाया गया है। जांच रिपोर्ट पर निर्माण में लगी तीन फर्मों को काली सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से पयागीपुर के पास स्थित ट्रांसपोर्टनगर में बनवाई गईं दुकानों के आवंटन के बाद निर्माण में भी गड़बड़ी पाई गई है। शिकायत पर प्राविधिक परीक्षक प्राविधिक संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) अयोध्या मंडल की जांच में दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी मिली है। दुकानों के निर्माण में प्रयुक्त ईंट समेत अन्य सामग्री घटिया पाई गई है। इसके साथ ही निर्माण में भी मानकों की अनदेखी मिली है।
विज्ञापन

जांच के बाद टीएसी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध कराई थी। टीएसी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने दुकानों के निर्माण में लगी तीन फर्मों को काली सूची में डालने का आदेश दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त उमाकांत त्रिपाठी के मुताबिक ट्रांसपोर्टनगर की दुकानों का निर्माण शहर की मेसर्स हिंदुस्तान कांस्ट्रक्शन प्यारेपट्टी रोड, मेसर्स इंडियन कांस्ट्रक्शन प्यारेपट्टी रोड व हमजा बिल्डर्स घरहां खुर्द की ओर से कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी आदेश में तीनों कंपनियों को काली सूची में डालते हुए जिले की निर्माण इकाइयों को तीनों एजेंसियों को कार्य न देने का आदेश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इन एजेंसियों को कार्य देने वाले विभागों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed