{"_id":"64972b68047e024d6503eb44","slug":"three-feeders-remained-closed-for-five-hours-sultanpur-news-c-13-1-305628-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डाकखाना उपकेंद्र के तीन फीडर पांच घंटे रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डाकखाना उपकेंद्र के तीन फीडर पांच घंटे रहे बंद
Sat, 24 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के डाकखाना बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत करते कर्मी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भीषण उमस में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। केबल, ट्रांसफार्मर फुंकने व तार पिघलने से समस्या बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कटौती से बेहाल हो गए हैं।
शनिवार सुबह शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर एचटी लाइन का केबल ओवरलोडिंग से पिघलकर फुंक गया। उपकेंद्र परिसर में केबल फुंकने से डाकखाना सब स्टेशन, राजकीय, सब स्टेशन व शाहगंज फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह करीब नौ बजे ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने पुराने केबल उतारकर नए केबल लगाने का काम शुरू कर दिया। दोपहर करीब दो बजे नया केबल लगाने के बाद डाकखाना उपकेंद्र के तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस बीच शहर की करीब 25 हजार की आबादी बिजली के लिए परेशान रही। ट्रांसपोर्ट नगर के महुअरिया में फॉल्ट से बिजली गुल रही। इसके साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के चलते हो रही ट्रिपिंग से शहर में बिजली की आपूर्ति 15 से 20 घंटे तक ही मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लंभुआ में 10 से 12 घंटे, मोतिगरपुर में पांच से छह घंटे, अखंडनगर में भी पांच से छह घंटे की आपूर्ति मिल पा रही है। बल्दीराय व कुड़वार क्षेत्र में लगातार कटौती जारी है। इस वजह से ग्रामीण परेशान हो गए हैं।