{"_id":"6841ea80483656d9620c6227","slug":"three-district-boxers-near-gold-medals-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-134525-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोल्ड मेडल के करीब पहुंचे जिले के तीन मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोल्ड मेडल के करीब पहुंचे जिले के तीन मुक्केबाज
Fri, 06 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन से छह जून तक झांसी में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की ओर से जिले के पांच खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अब तक के हुए मुकाबले में 50-52 किलो भारवर्ग में शाश्वत दीप और 52-54 किलो भारवर्ग में अर्पित निषाद ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
वहीं, 46-48 किलो भारवर्ग में सार्थक गौतम और 48-50 किलो भारवर्ग में शनि गौतम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इनकी इस सफलता से गोल्ड मेडल की राह आसान दिखने लगी है।
फाइनल प्रतियोगिता शुक्रवार को खेली जाएगी। जिसमें पांच खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर पर चयन तय माना जा रहा है। टीम मैनेजर विजय यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के बढ़िया प्रदर्शन से जिले के खिलाड़ी गोल्ड मेडल पाने में सफल होंगे।