फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three BJP MLAs were missing from Disha's meeting

Sultanpur News: दिशा की बैठक में नदारद रहे भाजपा के तीन विधायक

Sat, 20 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three BJP MLAs were missing from Disha's meeting
 सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी
सुल्तानपुर। विकास योजनाओं की रफ्तार और उनकी जमीनी हकीकत को परखने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा सांसद राम भुआल निषाद ने की, साथ में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक से 12 ब्लॉक प्रमुख, भाजपा के तीन विधायक व एमएलसी नदारद रहे। इसौली से सपा विधायक ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया तो सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने बैठक की शुरुआत की। पिछली बैठक की अनुपालन आख्या से संबंधित की गई कार्रवाई से सदस्यों को अवगत कराया गया। भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर गहन समीक्षा की गई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड-3 की ओर से जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण के संबंध में प्रस्ताव न लेने और ग्राम पंचायतों में विकास कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत प्रस्ताव न प्राप्त करने की शिकायत की। जल जीवन मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत पाइ लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत का कार्य सही से न कराने पर सांसद ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा करें।
बैठक में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, इसौली विधायक मो. ताहिर खान, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक आदि मौजूद रहे।

नहीं आए भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख
दिशा की बैठक में कादीपुर से भाजपा विधायक राजेश गौतम, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा के अलावा 12 ब्लॉक प्रमुख नहीं आए, जबकि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने हिस्सा नहीं लिया।

असलहा लेकर अंदर पहुंचा समर्थक
कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में शामिल होने आए सांसद राम भुआल निषाद का काफिला सभागार तक पहुंचा, तो समर्थक भी कक्ष में घुस गए। एक समर्थक तो असलहा लेकर सभागार तक पहुंच गया। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने देखा, तो समर्थक को बाहर निकाला गया।

लगा रहा जाम, भटकते रहे राहगीर
कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों का काफिला आने लगा, तो पूरे कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर बाहर सड़क तक जाम लग गया। इस दौरान वादकारियों के अलावा सड़क पर चल रहे राहगीरों को भटकना पड़ा। अधिकतर वाहनों के चालक गाड़ियां खड़ी कर गायब हो गए, जिससे यातायात में लगे कर्मी भी बेबस नजर आए।
पूरे देश में फैल रही राहुल की चिंगारी : केएल शर्मा
सुल्तानपुर। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिहार से जो आग जलाई है, उसकी चिंगारी अब पूरे देश में फैल चुकी है। पंजाब-हरियाणा में काम कर रहे प्रवासी मजदूर फोन करके कहते हैं कि भैया हमारा वोट बचाकर रखना। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता में नई जागरूकता पैदा की है। यूपी में एसआईआर लागू करने पर उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से इसे लागू करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं। बिहार में 65 लाख वोट काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। हर आदमी को वोट देने का अधिकार है, वोट चोरी न हो, यही हमारी असली लड़ाई है।


हाल ही में प्रभारी मंत्री ओपी राजभर के कलेक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरा चोरी प्रकरण पर सपा पर लगाए आरोपों को लेकर केएल शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जैसा उनका छोटा दल, वैसा ही उनका छोटा विचार। अंधेरे में तीर चलाकर सफल तो हो गए, लेकिन अब नतीजे सामने आने लगे हैं। सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद ने कहा कि बिजली और स्वास्थ्य के मुद्दों पर बैठक संतोषजनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed