{"_id":"69ac6a87644412a7470552f0","slug":"three-accused-including-home-guard-arrested-in-double-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151611-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दोहरे हत्याकांड में होमगार्ड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दोहरे हत्याकांड में होमगार्ड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 07 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के जनऊपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी लंभुआ के धोपाप राजा पट्टी लोटिया निवासी अमर सोनकर है। पुलिस के मुताबिक उसने हत्यारोपी दीपक की भागने में मदद की थी।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहित की हत्या के मुख्य आरोपी दीपक सोनकर ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि उसकी मदद अमर सोनकर ने की थी। मोहित की हत्या करने के बाद अमर ने उसे बाइक से धोपाप पहुंचाया था। शनिवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पक्ष से एक अन्य आरोपी राम स्वारथ निवासी जनऊपुर को भी गिरफ्तार किया है।
वहीं, मृतक रमेश सोनकर की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोपी होमगार्ड जनऊपुर निवासी वीरेंद्र सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।