{"_id":"690f8882f15191f43e0d34b4","slug":"three-accused-arrested-with-nine-stolen-mobile-phones-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144083-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चोरी के नौ मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चोरी के नौ मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार। साइबर व कुड़वार थाने की संयुक्त टीम ने चोरी के नौ मोबाइल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी करने व एक आरोपी को चोरी के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइलों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पकड़े गए आरोपी घरों के बाहर सोने वालों का मोबाइल चोरी कर उसे बेच देते थे।
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कुड़वार व कोतवाली नगर थाने में कई मोबाइल चोरी के केस दर्ज किए गए हैं। कुछ मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया था। गत दिनों आईएमईआई नंबर के आधार पर चोरी किए कुछ मोबाइल एक्टिवेट मिले। पता चला कि उन मोबाइलों पर दूसरे सिम लगाकर बात की जा रही है। एक्टिवेट मोबाइल की लोकेशन पता की गई, उन लोगों ने बताया कि मोबाइल इमरान निवासी चकौंदी दाउदपुर, बंधुआकलां से खरीदा है। उसकी दुकान दाउदपुर में है। पुलिस ने आरोपी इमरान को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेकेंड हैंड मोबाइल बेचता व खरीदता है।
बताया कि शाहिद निवासी पलहीपुर, कोतवाली नगर व शाहिल निवासी मियां की तकिया मजरे महेदवा, कोतवाली नगर घरों के बाहर सोने वाले लोगों के मोबाइल को चोरी कर लेते थे। इमरान को देते थे, वह उसे अच्छी कीमत में बेचता था। जो मुनाफा मिलता था। उसे तीनों मिलकर आपस में बांट लेते थे। इमरान की निशादेही पर चोरी के नौ मोबाइल मिले हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।