{"_id":"fc4549d780fe51ccaab219f5a7e193ea","slug":"thousands-absent-from-lekhpal-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5670 ने छोड़ी राजस्व लेखपाल की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5670 ने छोड़ी राजस्व लेखपाल की परीक्षा
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा रविवार को दोनों जिलों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अमेठी में 19 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा एक पाली में तथा सुल्तानपुर में 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। सुल्तानपुर में पंजीकृत 25,669 अभ्यर्थियों में 3860 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
पहली पाली में पंजीकृत 12,834 में 1947 ने तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 12,835 अभ्यर्थियों में 1913 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 21,809 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अमेठी में पंजीकृत 12,126 अभ्यर्थियों में 1810 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दोनों जिलों में पंजीकृत 37,795 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5670 ने परीक्षा दी। चुनौती बनी लेखपाल परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए अधिकारी दिन भर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए नामित सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस की टीम भी केंद्रों पर लगी रही। दोनों जिलों के डीएम व एपी ने भी केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। शासन से नामित पर्यवेक्षक ने परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन