{"_id":"68b1fd4fc3990cd7bb0ff99c","slug":"thieves-took-cash-and-jewelry-from-three-homes-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139774-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चोरों ने तीन घरों से नकदी व जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चोरों ने तीन घरों से नकदी व जेवर किए पार
विज्ञापन
गोसाईगंज। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात कटका खानपुर में तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया। शुक्रवार सुबह घर वालों को चोरी की जानकारी हुई।
कटका खानपुर गाना मिश्र का पुरवा निवासी बृजलाल के मकान में बृहस्पतिवार देर रात सेंध लगाकर चोर अंदर घुस आए। चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल व 30 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने गांव के भुलई के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चुरा लिया।
कटका खानपुर कोहरैया पुरवा निवासी शास्त्री मिश्र के घर से भी चोर कीमती सामान ले गए। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर टूटे बक्से व कुछ कपड़े बिखरे मिले। ग्रामीणों ने बताया चोरों ने तीन-चार अन्य मकानों में भी चोरी का प्रयास किया। पीड़ितों ने तहरीर दी है। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी दिवेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद