{"_id":"67fff3a53fbec05e0b028e58","slug":"there-was-no-hearing-in-the-case-of-mla-and-former-mlc-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-130729-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विधायक व पूर्व एमएलसी के केस में नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विधायक व पूर्व एमएलसी के केस में नहीं हुई सुनवाई
Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा के खिलाफ दर्ज केस में बुधवार को दरोगा शैलेंद्र मणि द्विवेदी गवाही देने नहीं आए। इसके चलते सुनवाई टल गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तिथि तय की है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज केस में भी सुनवाई नहीं हुई।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी को लंभुआ क्षेत्र के खडुवान स्थित केशवपुर महात्मा गांधी मनरेगा खेलकूद मैदान में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज केस में भी बुधवार को सुनवाई नहीं हुई। मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।