फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There may be changes in the polling places of Panchayat elections

Sultanpur News: पंचायत चुनाव के मतदेय स्थलों में हो सकेगा बदलाव

Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
सार

सुल्तानपुर में आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए मतदेय स्थलों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। असुविधा या समस्याएँ मिलने पर 29 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सत्यापन के बाद मतदेय स्थल शिफ्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
There may be changes in the polling places of Panchayat elections

विस्तार

सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थल भी बदले जा सकेंगे। मतदेय स्थलों में किसी प्रकार की समस्या मिलने पर भवन में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग में लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 3012 मतदेय स्थलों पर असुविधाएं मिलने पर भवन बदले जा सकेंगे। इसके लिए आसपास के सरकारी भवनों का सुझाव आवेदकों से मांगा गया है। असुविधा मिलने पर पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 1160 मतदान केंद्रों में भी बदलाव किया जा सकेगा। मतदेय स्थलों पर आवागमन, जर्जर भवन व अन्य समस्याओं का उल्लेख आवेदकों को करना होगा।
विज्ञापन

29 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि इसके लिए संबंधित गांव के लोग 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। आवेदन में उल्लिखित समस्याओं की सत्यापन में पुष्टि होने पर आसपास के सरकारी भवनों में मतदेय स्थल व मतदान केंद्र शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed