फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young man who killed his father and brother shot himself dead

Sultanpur News: पिता-भाई की हत्या करने वाले युवक ने गोली मारकर दी जान

Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man who killed his father and brother shot himself dead
मेडिकल कॉलेज में शव लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी व अन्य लोग।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। जूड़ापट्टी सहरी गांव में जमीन के विवाद में रविवार को पिता और बड़े भाई की हत्या करने वाले युवक ने मंगलवार की शाम घर पहुंचकर खुद को नाटकीय ढंग से गोली मार ली।
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल सटाकर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जूड़ापट्टी सहरी गांव में भूमि विवाद में गांव निवासी अजय यादव ने अपने पिता काशीराम यादव और बड़े भाई सत्यप्रकाश यादव की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव में मंगलवार शाम अजय यादव (42) के घर से ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण उसके घर पर पहुंचे तो टॉयलेट के पास अजय यादव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। बगल में पिस्टल पड़ी थी।
विज्ञापन


कूरेभार पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अजय यादव ने खुद ही कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी है। घटना के समय पुलिस गांव में ही मौजूद थी। अजय अपने पुराने घर में आता-जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed