फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young man died due to falling HT line

टूटकर गिरे एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत-1

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
The young man died due to falling HT line
सुल्तानपुर। हड़ई गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत जा रहा एक युवक तालाब के पास टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से नाराज ग्रामीणों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी संतराम का बेटा संदीप(21) बुधवार को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हड़ई गांव निवासी रिश्तेदार राजेश के यहां आया था। बृहस्पतिवार की सुबह तालाब के पास हाईटेंशन लाइन का ्तार टूटकर गिरा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन से इसकी सूचना दी थी। इसके बावजूद सप्लाई बंद नहीं की गई। इस बीच संदीप खेत जा रहा था। तालाब के पास जैसे ही संदीप पहुंचा, उसका पैर हाईटेंशन लाइन के तार पर पड़ गया। करंट लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed