फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The villagers beat the woman as a child thief

बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने महिला को पीटा

Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The villagers beat the woman as a child thief
सुल्तानपुर। फिरिहरी बाजार के पास शुक्रवार की सुबह एक विक्षिप्त महिला की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पहुंचा एक ग्रामीण महिला को हमलावरों के हाथों से बचाकर अपने घर ले गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के फिरिहरी बाजार के पास शुक्रवार की सुबह 45 वर्षीय एक महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर बताकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बाजार से सटे पटना पवारो पट्टी गांव का रहने वाले विकास नारायण झा वहां पहुंच गए। विकास महिला को छुड़ाकर अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

विकास ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 घटना स्थल का निरीक्षण कर वापस चली गई। विकास ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अक्सर इधर उधर घूमते हुए देखी जाती है। महिला को विकास ने अपने घर पर ही रखा है। इस बाबत थानाध्यक्ष करौंदीकलां शिव बालक ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। महिला को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed