फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The tractor was crushed to death of the girl going home

घर जा रही रही छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The tractor was crushed to death of the girl going home
सुल्तानपुर। दोस्त से मिलकर पैदल घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव निवासी श्रीनाथ की पुत्री लक्ष्मी (13) क्षेत्र के राजापुर गांव में स्थित बाल भारती विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे लक्ष्मी अपनी सहेली से मिलने उसके गांव सोभनाभार के गंगापुर गई थी।
विज्ञापन

वापस लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लक्ष्मी को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

धम्मौर गांव निवासी श्रीनाथ के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटी और दो बेटे थे। इनमें सबसे बड़ी बेटी पुष्पा (16), भाई सतीश (14), स्वास्तिक (5) हैं। लक्ष्मी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed