फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The sunshine gave relief from the cold

खिली धूप ने ठंड से पहुंचाई राहत

Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The sunshine gave relief from the cold
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकली। ऐसे में ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल गई। दिनभर रही धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया और धूप निकल आई। धूप होने से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल गई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। दिनभर धूप रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कोहरा नहीं रहने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 85-54 रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 1.0 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed