{"_id":"6a2ef9de6befa6a1d903db54","slug":"the-shehnai-will-play-starting-tomorrow-ushering-in-a-festive-atmosphere-for-auspicious-ceremonies-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-158384-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल से बजेगी शहनाई, मांगलिक कार्यों की होगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल से बजेगी शहनाई, मांगलिक कार्यों की होगी रौनक
Mon, 15 Jun 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अधिकमास का समापन सोमवार को सोमवती अमावस्या के साथ होगा। इसके साथ ही 16 जून से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा। यह शुभ दौर 12 जुलाई तक चलेगा।
शहर के काली माता मंदिर के पुजारी दीपक तिवारी ने बताया कि अधिकमास में मांगलिक कार्य वर्जित थे। इसी कारण पिछले एक महीने से शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ था। जून और जुलाई में विवाह के लिए कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों में बड़ी संख्या में जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। 15 जुलाई को 11:08 बजे गुरु अस्त हो जाएंगे। इसके बाद अगले चार महीनों तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। शहनाइयों की गूंज फिर 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक सुनाई देगी।
बाजारों में लौटी रौनक
विवाह का मौसम शुरू होने से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सराफा, कपड़ा, खानपान, विवाह स्थल और सजावट कारोबार से जुड़े लोगों को सहालग से अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। अधिकमास के दौरान स्थगित हुए कई कार्यक्रम अब इन मुहूर्तों में आयोजित किए जाएंगे। बाजारों में आभूषण, कपड़े और उपहार सामग्री की खरीदारी भी बढ़ रही है। कपड़ा कारोबारी कुलदीप बरनवाल ने आगामी एक महीने में मांग में और तेजी आने की बात कही है।