फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The road made of 58 lakhs could not withstand a single rain

एक भी बारिश नहीं झेल पाई 58 लाख की लागत से बनी सड़क

Wed, 09 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
The road made of 58 lakhs could not withstand a single rain
सुल्तानपुर। क्षेत्र के सुदनापुर पुल से नेवढ़िया गांव तक 58 लाख रुपये से बनवाई गई सड़क पहली बरसात में ही टूट गई। बरसात में नहर की पटरी पर बनी सड़क की पहले पटरी कटी, फिर नई बनी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। स्थानीय विधायक सूर्यभान सिंह की संस्तुति पर सुदनापुर पुल से नेवढ़िया गांव तक एक किलोमीटर पक्की सड़क 58.82 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की ओर से पिछले वर्ष तैयार हुई।
विज्ञापन

भारी-भरकम रकम से तैयार हुई सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाई। हालांकि सड़क बनने के समय ही इसमें भ्रष्टाचार दिखाई पड़ने लगा था। सड़क तैयार होने के बाद 22 फरवरी के अमर उजाला अंक में झाड़ू उठाइए और बटोर लीजिए 58 लाख से बनी नई सड़क की गिट्टी शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन अवर अभियंता ने सड़क की हकीकत जांचने के लिए दौरा भी किया था। साथ ही सड़क को दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया था। आश्वासन के बाद न किसी विभाग का कर्मचारी सड़क की हालत देखने गया और न ही सड़क की हालत सुधरी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करवाने और सड़क की मरम्मत कराए जान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed