फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The procession of Tajiya came out from the Imambaras

Sultanpur News: इमामबाड़ों से ताजिया का जुलूस निकला

Sat, 29 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The procession of Tajiya came out from the Imambaras
अलीगंज में निकला ताजिया जुलूस। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में 10वीं मोहर्रम शांति व सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। अपने 72 साथियों के साथ शहीद हुए इमाम हुसैन की याद में या हुसैन... या हुसैन... की सदाएं फिजां में गूंज उठीं। शनिवार सुबह सभी इमामबाड़ों में अलविदाई नौहा पढ़ा गया। इसके बाद इमामबाड़ों से ताजिया का जुलूस निकाला गया। युवाओं ने रास्ते में तलवारबाजी व छूरी से मातम किया। शहर के प्रमुख स्थानों व सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन



दस मोहर्रम की सुबह सभी इमामबाड़ों में अलविदाई नौहा पढ़ने के बाद ताजिया जुलूस निकाला गया। मोहर्रम का जुलूस शहर के अन्नू चौराहा से निकलकर बाधमंडी चौराहा पहुंचा। वहां प्रयागराज रोड से ताजिया उठाया गया। बाधमंडी चौराहे पर कई अंजुमनों का ताजिया आकर जुलूस में शामिल हुआ। बाधमंडी चौराहे पर तकरीर हुई। नवयुवकों ने तकरीर समाप्त होने के बाद छूरी का मातम किया। जुलूस प्रयागराज रोड होते हुए कर्बला पहुंचा जहां ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन



शिया बहुल गोराबारिक, अमहट, तुराबखानी, ऊंचवा, अलीनगर, मेड़ई खां का पुरवा, चुनहा, करौंदिया, खैराबाद, हसनपुर, मनियारपुर, जूड़ूपुर, प्रतापपुर, लौहर भाईं, सुरौली, बेलहरी, हयातनगर, कोटवा, सैदपुर, मूंगर, कादीपुर, वलीपुर, सैदखानपुर, कारीभीट, इसौली, ताजखानपुर, बहादुरपुर व अफलेपुर आदि इलाकों में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमहट में सभी इमामबाड़ों से जुलूस उठकर अंजुमन जीनतुल अजा अलीगढ़, असगरिया कदीम अमहट, पंजतनी तुराबखानी, असगरिया अमहट कमर बनी हाशिम अमहट के कर्बला पर खत्म किया गया। इस दौरान लोगों ने तलवार व छूरी से मातम भी किया।


गौरतलब है कि दस मोहर्रम को हर साल मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैह व उनके 72 साथियों के इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए दी गई शहादत के रूप में मनाया जाता है। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास ने पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का जुलूस खत्म होने पर आभार जताया।

उधर, वक्फ इमामबाड़ा हयातनगर से भी ताजिये का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने नौहा मातम किया। अंत में ताजिया को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह जानकारी कायम मेहंदी चांद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed