फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The power of Nishad class lies in Modi-Shah

मोदी-शाह में निहित है निषाद तबके की शक्ति

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The power of Nishad class lies in Modi-Shah
लंभुआ में जनसभा को संबोधित करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद - फोटो : SULTANPUR
लंभुआ (सुल्तानपुर)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने चुनाव में कांग्रेस, सपा व बसपा को रावण की संज्ञा दी। कहा कि जैसे निषादराज के सहयोग से राम ने रावण का वध किया था उसी तरह चुनाव में लोग रावण रूपी कांग्रेस, सपा व बसपा को खत्म कर दें। पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रचार में शुक्रवार को पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निषाद समुदाय का मत नहीं बंटने देने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बे के मेला वाली बाग में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से है। समाज को पौव्वा-पैसा पर नहीं बल्कि पॉवर पर वोट देना चाहिए। मोदी-शाह में निषाद तबके का पॉवर निहित है। जय श्रीराम और जय निषादराज के नारे से उद्बोधन शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि 100 किमी दूर निषादराज का किला है। निषादराज से लोग प्रेरणा लें। 70 साल से सताए लोगों को उम्मीदें मोदी-शाह में दिख रही हैं। पहले अनाज गोदाम में सड़ता रहा और गरीब भूख से मरते रहे। अब घर-घर अनाज मुफ्त में पहुंच रहा है। महिलाओं-गरीबों का ख्याल भाजपा सरकार ने रखा है। मकान, इलाज, खाते में रुपया सिर्फ भाजपा सरकार ही दे पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने 80 बनाम 20 फीसद के नारे पर मुहर लगाते हुए कहा कि अब तो मुस्लिम समुदाय भी कमल की बटन दबा रहा है। इसके पहले भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक देवमणि द्विवेदी, रवींद्र त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी, राजेश निषाद, प्रियंका निषाद, रामचंद्र मिश्र, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed