{"_id":"5f720aa98ebc3e9bf52fa05d","slug":"the-pickup-crushed-the-merchant-in-front-of-the-shop-sultanpur-news-lko5424822182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने कड़ाही धुल रहे व्यवसाई को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने कड़ाही धुल रहे व्यवसाई को पिकअप ने रौंदा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूरापुर बाजार में सोमवार की सुबह दुकान के सामने लगे हैंडपंप पर कड़ाही धुल रहे एक व्यापारी को मछली लदी पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल से टकराकर रुक गई। वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर बाजार में तवक्कलपुर नगरा निवासी रमेश मोदनवाल (35) की मिठाई की दुकान है। सोमवार की सुबह रमेश दुकान के सामने लगे हैंडपंप पर कड़ाही धुल रहे थे। तभी शाहगंज की ओर से मछली लादकर आ रही एक पिकअप ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में रमेश पिकअप में फंस गए और वाहन उन्हें घसीटता हुआ 10 मीटर तक चला गया। इसके बाद पिकअप विद्युत पोल से टकराकर खड़ी हो गई। जब तक आस-पास के लोग भागकर वहां पहुंचे पिकअप का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने रमेश को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूरापुर चौकी प्रभारी शशिकांत पटेल ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
व्यापारी रमेश मोदनवाल की मौत के बाद पूरा सूरापुर बाजार बंद हो गया। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर मृतक के घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमेश मोदनवाल काफी मिलनसार थे।