{"_id":"5e03a1918ebc3e878f25c329","slug":"the-only-sugar-mill-in-the-district-that-is-hesitating-sultanpur-news-lko499665355","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिचकोले खा रही जिले की इकलौती चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिचकोले खा रही जिले की इकलौती चीनी मिल
विज्ञापन
सुल्तानुपर। जर्जर मशीनों के सहारे चल रही जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पेराई सत्र के दौरान तकनीकी खराबी समेत अन्य कारणों से आए दिन मिल में गन्ने की पेराई बाधित हो रही है।
मिल के हिचकोले खाने से गन्ना किसान परेशान हैं। कड़ाके की ठंड में गन्ने की तौल कराने आने वाले किसानों के लिए मिल के यार्ड में अलाव, पानी, प्रकाश व सुरक्षा की मुकम्मल इंतजाम नहीं है। मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई नहीं होने से किसानों को तौल कराने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
इंडस्ट्री के नाम जिले की अकेली पहचान बनी किसान सहकारी चीनी मिल का संचालन जर्जर संयंत्रों के सहारे हो रहा है। 90 के दशक में स्थापित हुई चीनी मिल के कल-पुर्जे जर्जर हो गए हैं। चीनी मिल की एक दिन गन्ने की पेराई क्षमता 12.5 क्विंटल है।
विज्ञापन
कल-पुर्जों के जर्जर हो जाने से पेराई सत्र के दौरान तकनीकी खराबी समेत अन्य कारणों से आए दिन मिल में गन्ने की पेराई बाधित हो जा रही है। मिल में पूरी क्षमता के साथ गन्ने की पेराई नहीं हो पा रही है। पिछले काफी दिनों से किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग हो रही है।
फिर भी सरकारों व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अभी तक मिल की पेराई क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकी है। इससे मिल में सही ढग़ से गन्ने की पेराई नहीं हो पा रही है। इस बार पांच दिसंबर 2019 को चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हुई थी।
तब से कई बार तकनीकी खराबी समेत अन्य कारणों से मिल में गन्ने की पेराई बाधित हो चुकी है। पेराई बाधित रहने से किसानों को कड़ाके की ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को अपने गन्ने की तौल कराने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही से मिल यार्ड में अलाव, पानी, प्रकाश व सुरक्षा की सही व्यवस्था नहीं की गई है। पिछले दिनों चोरी ने मिल परिसर से शीशम का पेड़ काट डाला था। आए दिन किसानों के ट्रैक्टर से बैट्रियां चोरी हो जा रही हैं।
चीनी मिल में केबल फॉल्ट हो जाने से बुधवार को शाम करीब पांच बजे गन्ने की पेराई ठप हो गई। चीनी मिल का तकनीकी स्टॉफ फॉल्ट ठीक करने में जुटा हुआ है। देर शाम तक मिल में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई थी।
किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम रामजी सिंह ने बताया कि मिल यार्ड में किसानों को होने वाली समस्याओं को शीघ्र ही दूर कराया जाएगा। तकनीकी खराबी आने से आए दिन गन्ने की पेराई बाधित हो रही है।