{"_id":"69f39d1fcbaa6514bb0c6669","slug":"the-neet-ug-exam-will-be-held-at-six-centers-on-may-3-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155276-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट यूजी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट यूजी परीक्षा
Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 3 मई को होने वाली इस परीक्षा में छह केंद्रों पर करीब 3000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर समय से व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बायोमेट्रिक सत्यापन स्थलों पर छाया और पेयजल की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी और केंद्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
एसडीएम स्तर के अधिकारी लगातार भ्रमण कर निगरानी करेंगे। निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्र में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रहेगी। परीक्षा समाप्ति से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।