फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The movement of five districts stopped due to the collapse of the approach of the royal bridge

शाही पुल का अप्रोच ढहने से रोकी पांच जिलों की आवाजाही

Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The movement of five districts stopped due to the collapse of the approach of the royal bridge
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के मंजूषा नदी के शाही पुल का अप्रोच ढहने से मरम्मत के लिए पांच जिलों की सीधी आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने पुल पर बैरिकेडिंग करके मार्ग को बंद कर दिया है। सिर्फ पैदल वालों को आवाजाही की छूट दी गई है। समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बारिश में कस्बे के मंजूषा (मझुई) नदी पर स्थित शाही पुल का अप्रोच करीब 10 मीटर में ढह गया था। अप्रोच ढहने से मार्ग का हिस्सा भी कमजोर हो गया था। कुछ जगह दरार आ गई थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों की आवाजाही रोकते हुए रास्ता बंद कर दिया था। सिर्फ बाइक व साइकिल आने-जाने की छूट दे दी गई थी।
सीमा का निर्धारण होने के बाद अंबेडकर नगर की बेवाना थाने की पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर रात में ही शाही पुल पर बैरिकेडिंग करके पूरा रास्ता बंद करा दिया। बैरिकेडिंग से बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व प्रयागराज का सीधा संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों का मार्ग बदल दिया गया है। मार्ग बदलने से अंबेडकर नगर व सुल्तानपुर जिले के कई कस्बों के यात्रियों के लिए समस्या हो गई है। निजी यात्री वाहनों व बाइक को भी मार्ग बदलकर आना-जाना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से हजारों लोग परेशान हैं।
समस्या को देखते हुए जनपद अंबेडकर नगर के लोक निर्माण विभाग ने शाही पुल के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। अप्रोच बनाने के लिए मलबे को हटाने में मजदूरों ने कार्य शुरू कर दिया है।

स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए माह भर समस्या बनी रहने के आसार हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रविकांत रजक ने बताया कि शाही पुल के मरम्मत का कार्य अंबेडकरनगर पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed