फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The investigator was absent in the Imran murder case.

कोर्ट: इमरान हत्याकांड में विवेचक गैरहाजिर रहे

Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The investigator was absent in the Imran murder case.
सुल्तानपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. आलम पर हुए हमले व उनके समर्थक इमरान की हत्या के आरोप से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में शाहजहांपुर में तैनात एसआई जिरह के लिए हाजिर नहीं हुए। अदालत ने एसआई की शेष जिरह के लिए आठ जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के औरंगाबाद गांव निवासी अमीर उल्ला ने 25 अप्रैल 2021 की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. आलम की पत्नी नाहीद चुनाव लड़ रही थी, जिनके प्रचार के लिए उनके समर्थक मो. इमरान व अन्य लोग निकले हुए थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही आरोपी मोईन व अन्य ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. आलम, अमीर उल्ला और इमरान सहित अन्य को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना में घायल इमरान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पांच नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी मोईन सहित 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट पेश की थी। इसकी सुनवाई एडीजे प्रथम की अदालत में चल रही है। इस मामले में एसआई उमेश कुमार मिश्र की गवाही कई तारीख से लंबित चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed