फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The heart of the institute library

संस्थान का हृदय होता पुस्तकालय

Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
The heart of the institute library
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के केंद्रीय पुस्तकालय में ग्रुप ऑफ श्रृंखला पब्लिशिंग हाउस फैजाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला बुधवार को शाम तक चलेगा। इस मेले में सभी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण व दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुस्तक मेले का शुभारंभ कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक संस्थान फरीदीपुर के निदेशक डॉ. एसडी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान की उत्कृष्टता उसके पुस्तकालय से होती है।
विज्ञापन

पुस्तकों के जरिए ही व्यक्तित्व का विकास संभव है। शिक्षक ही सभ्य समाज के सजग प्रहरी हैं। पुस्तकें उनका शस्त्र हैं। पुस्तकालय संस्थान का हृदय होता है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने कहा कि पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग शिक्षकों व छात्रों को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रंजना सिंह ने केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी राजेश पांडेय व पुस्तकालय कर्मचारियों की सराहना की। पुस्तकालय प्रभारी ने पुस्तकालय में संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, शिक्षकों तथा पुस्तकालय कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed