{"_id":"60899a828ebc3ed2002f811b","slug":"the-fear-of-corona-infection-is-not-visible-in-the-markets-sultanpur-news-lko5761031133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में नहीं दिख रहा कोरोना संक्रमण का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में नहीं दिख रहा कोरोना संक्रमण का खौफ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने न सिर्फ लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है बल्कि इससे लोगों की मौत भी हो रही है। इस महामारी से बचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा गया है। बावजूद इसके बाजारों में कोरोना संक्रमण का खौफ लोगों में नजर नहीं आ रहा है। सुबह-शाम बाजरों में भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के चलते लोग दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर जिले में दो दिन शनिवार व रविवार को शहर समेत ग्रामीण अंचल की सभी बाजारें बंद रहती हैं। साथ ही रोजाना रात्रि आठ बजे से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन बाजारें गुलजार रहती हैं। इनदिनों में सुबह-शाम बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ गया है। इसका विरोध न दुकानदार कर रहे हैं और न ही ग्राहक संक्रमण से बचाव ही कर रहे हैं। बुधवार को शहर के सब्जी मंडी, चौक इलाकों में लोगों की भीड़ देखी गई। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बाजार में अधिकांश लोगों के पास मास्क थे। हालांकि इनमें से कुछ के मास्क मुंह व नाक ढकने के बजाय गर्दन पर लटक रहे थे। इसके अलावा इक्का-दुक्का लोग बिना मास्क के भी देखे गए।