{"_id":"64c557726c2d86469a04a227","slug":"the-engagement-ceremony-was-left-behind-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-1056-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवती नदारद, धरी रह गई सगाई की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवती नदारद, धरी रह गई सगाई की रस्म
Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के एक गांव में जिस युवती की सगाई की तैयारी घर में चल रही थी, वह सगाई के ऐन पहले घर से नदारद हो गई। ऐसे में उसकी मां ने एक रिश्तेदार पर ही अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
युवती की मां के अनुसार 25 जुलाई को उसकी 19 वर्षीय बेटी की सगाई की रस्म होनी थी। रस्म के दौरान जब बेटी को बुलाया जाने लगा तो वह घर से नदारद मिली। इससे सगाई की रस्म नहीं हो पाई। मां का आरोप है कि उनका एक रिश्तेदार 21 वर्षीय नीरज भी सगाई में आया हुआ था। वह बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। युवती की मां ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।