{"_id":"5faac9298ebc3e5fab398f04","slug":"the-clothing-market-flourished-during-the-festive-season-sultanpur-news-lko5496245181","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में गुलजार हुआ कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में गुलजार हुआ कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनतेरस व दीपावली करीब आते ही कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। ब्रांडेड कंपनियों की ओर से ऑफरों की भरमार है। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से नए माल आने में दिक्कतें हो रही हैं। फॉर्मल और कैजुअल शर्ट के साथ सर्दी के कपड़े का युवाओं में काफी क्रेज है।
शुभ लाभ के पर्व दीपावली को मनाने के लिए हर घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार के करीब आते ही कपड़े के बाजार में चमक आ गई है। ब्रांडेड कंपनियों की ओर से ऑफरों की भरमार है। किसी कंपनी ने 40-50 प्रतिशत की छूट दी है तो किसी ने एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया है।
कुछ कंपनियों ने गृहणियों को रिझाने के लिए इंडक्शन चूल्हा, रिस्ट वॉच, डिनर सेट, मिक्सर ग्राइंडर का उपहार बतौर कपड़े की खरीदारी पर इनाम के रूप में निर्धारित किया है। इसके लिए कंपनी ने अपने नियम और शर्तें भी निर्धारित की हैं।
विज्ञापन
वैराइटी पर गौर किया जाय तो लहंगा-चुनरी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। वहीं फॉर्मल और कैजुअल शर्ट के साथ टी शर्ट और जींस तथा सर्दी के कपड़े युवाओं को काफी लुभा रहे हैं। इस बार कोरोना की वजह से नए माल की डिलीवरी में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
कोरोना संक्रमण की वजह से कपड़े का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले के कपड़ा व्यापारी कोरोना संक्रमण को व्यवसाय के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल व्यवसाय अच्छा हुआ था। कपड़ा व्यवसायी बलविंदर सिंह के अनुसार मार्च माह में कोराना आया और तब से व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है। दीपावली को लेकर लोग जरूरत के मुताबिक ही कपड़ों की खरीद कर रहे हैं।
कपड़ा व्यवसायी राजेश यादव ने बताया कि नेहरू जैकेट को युवा खासा पसंद कर रहे हैं। कपड़ों की दुकानों पर नेहरू जैकेट सिलवाई जा रही है तो कहीं रेडीमेड जैकेट ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। युवा कुर्ता-पाजामा व जींस शर्ट के साथ नेहरू जैकेट को तरजीह दे रहे हैं। त्योहार व सहालग के सीजन में ब्लेजर व सूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, दिवाली को लेकर डिजायनर कुर्ता-पाजामा भी खूब बिक रहा है।
कपड़ा व्यवसायी इजहार अहमद ने बताया कि ब्रांडेड सूट, शेरवानी व बच्चों के कपड़ों पर अलग-अलग डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है। लुभावने ऑफर की वजह से ग्राहक भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सेल सूट, शेरवानी व बच्चों के कपड़ों की हो रही है।