फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The bodies of both brothers will be buried today

Sultanpur News: आज दफनाए जाएंगे दोनों भाइयों के शव

Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The bodies of both brothers will be buried today
करौंदीकला। पाकड़पुर में मंगलवार देर शाम तालाब में डूबने से दो सगे भाई राज व रियाज की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम दोनों के शव एक साथ घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मां बदरूल निशा व पिता इस्लाम अपने दोनों बेटों के शव से लिपटकर रो पड़े। घर से दोनों भाइयों का जनाजा बृहस्पतिवार को निकलेगा। गांव के ही कब्रिस्तान में उनके शवों को दफन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम इस्लाम के पुत्र राज व रियाज अपनी बड़ी बहन आशिया व दो अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब के पास खेलने के लिए गए थे। पांचों बच्चे खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए घुस गए थे। इसी बीच पांचों बच्चे डूब गए थे। ग्रामीणों की मदद से तालाब से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया था। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला पहुंचाया गया था। वहां पर चिकित्सक ने राज व रियाज को मृत घोषित कर दिया था। वहीं उनकी बहन आशिया व पड़ोस के अंश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात पहुंची कादीपुर उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बुधवार को आशिया व अंश को मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया। वहीं, जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद राज व रियाज के शव शाम करीब 05:30 बजे घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। उप निरीक्षक राम नरेश सिंह ने बताया कि परिजन कुछ रिश्तेदार का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से शव को बुधवार को नहीं दफनाया गया। परिजनों के मुताबिक सगे भाइयों के शव बृहस्पतिवार को दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed